Rajasthan: आखिरकार क्याें नाराज हो गई विधायक दिव्या मदेरणा? अंदर ही अंदर तो नहीं चल रहा कुछ...

Shivkishore | Wednesday, 04 Oct 2023 11:57:10 AM
Rajasthan: Why did MLA Divya Maderna get angry? Is something going on inside?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और पार्टियों के नेता अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार करने में जुटे हुए और अपनी सीट को पक्की करने के इरादे से घूम घूमकर लोगों से मिल रहे है। इधर विधायक दिव्या मदेरणा भी अपने चुनावी क्षेत्र ओसियां में प्रचार प्रसार करने में जुटी है। इधर विधायक दिव्या मदेरणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

बताया जा रहा है की वीडियो में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पुलिस कर्मचारियों को लताड़ लगाते दिख रही हैं, ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। बता दें की नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सत्ता संकल्प यात्रा नागौर से सड़क के रास्ते जोधपुर पहुंची थी इस दौरान भारी पुलिस का जाप्ता भी लगाया गया था।

इसी दौरान ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा अपने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के लोगो के बीच बैठके कर रही थी और पुलिसकर्मी सुरक्षा में मौजूद नहीं थे, पुलिस को बुलाने के लिए थाने में कार्यकर्ता पहुंचे। जिसके बाद 2 पुलिस कर्मचारी वहां पर पहुंचे और दो पुलिस कर्मचारियों को देखकर दिव्या मदेरणा नाराज हो गई और पुलिस कर्मचारियों पर जनता के बीच ही बरस पड़ी। 

pc- tv9 bharatvarsh



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.