Rajasthan Assembly Elections: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की आज तय होगी भूमिका!

Hanuman | Monday, 25 Sep 2023 09:46:19 AM
Rajasthan Assembly Elections: Former CM Vasundhara Raje's role will be decided today!

जयपुर। राजधानी की राजधानी जयपुर के सांगानेर के पास दादिया पंचायत में आज होने वाली पीएम मोदी की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भूमिका तय हो सकती है।

पूर्व सीएम राजे की अभी विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादा सक्रियता नजर नहीं आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर में चुनावी सभा कई मायनों में प्रदेश की राजनीति में काफी अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी के मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी मौजूद रहेने की संभावना है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पीच से विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम राजे की भूमिका तय होने के संकेत मिलेंगे। 

पूर्व सीएम राजे इन दिनों राजस्थान भाजपा में साइड लाइन नजर आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि  वसुंधरा राजे ने नाराज होकर ही परिवर्तन संकल्प यात्रा से दूरी बनाए रखी है। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का आज राजधानी जयपुर में समापन होने जा रहा है। 

PC: deccanherald



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.