India के बाद अब अफगानिस्तान ने बनाया नूर खान एयर बेस को निशाना, 32 पाक सैनिकों की मौत

Hanuman | Monday, 02 Mar 2026 03:56:05 PM
After India, Afghanistan now targets Nur Khan Air Base, killing 32 Pakistani soldiers

इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ही देशों के बीच जंग जारी है। तालिबान की ओर से पाकिस्‍तान के कई सैन्य ठिकानों को टारगेट कर हमला किया गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से आज इस संबंध में पुष्टि की गई है। अफगान रक्षा मंत्रीलय ने बताया कि  उसकी वायु सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं।

 इनमें रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी एयरफोर्स का महत्वपूर्ण एयर बेस नूर खान भी शामिल है। आपको बता दें कि  भारत की ओर से भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत पिछले साल मई में नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया था। अब अफगानिस्तान ने इसे तबाह कर दिया है।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मंद एजेंसी में स्थित ख्वाजाई कैंप सहित प्रमुख पाक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। हमलों में पाकिस्तान के मिलिट्री शासन को भारी नुकसान पहुंचा है। हमलों में पाकिस्तानी सेना के 32 सैनिक के मारे जाने की खबर है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.