T20 World Cup: सुपर आठ चरण तक इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, इस नंबर पर हैं Suryakumar

Hanuman | Monday, 02 Mar 2026 12:49:47 PM
T20 World Cup: These five batsmen have scored the most runs in the Super Eight stage, with Suryakumar Yadav at the top

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का सुपर आठ चरण समाप्त हो चुका है। चार टीमें भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल पांच मार्च को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि सुपर आठ चरण तक किन पांच बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

इस मामले में पहले स्थान पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के बीजे बेनेट हैं, जिन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 292 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एके मार्करम ने 7 मैचों की 7 पारियों में 268 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर सात मैचों की सात 248 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों की 7 पारियों में 231 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 84 रन है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.