- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का प्रभाव सोने-चांदी की कीमतों पर भी पड़ रहा है। इस तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। खबरों के अनुसार, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तीन दिनों से चल रही जंग के बीच आज सोने की कीमत 1.66 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमत में भी 35000 रुपए का इजाफा हुआ है।
खबरों के अनुसार, कॉमेक्स में सोने की कीमत 5,400 डॉलर प्रति औंस तक जा चुकी है, जो दिन के दौरान 2.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्शाती है। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़त के साथ खुली। ये मिनटों में 96.930 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई पर पहुंची गई, जो करीब 2% की तेजी है।
खबरों के अनुसार, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 2.90% की तेजी के साथ 1,66,806 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच चुका है। वहीं चांदी की कीमत 2.92% की तेजी के साथ 2,90,900 रुपए किलोग्राम हो गई है।
PC: hindi.cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें