- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग तीसरे दिन भी जारी है। इजराइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान में जमकर तबाही मचाई है। यहां तक कि ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। वहीं सैन्य बालों के कई प्रमुख अधिकारी भी मारे गए हैं।
खबरों के अनुसार, इजराइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान के 1,000 ठिकानों पर हमला किया गया। इजराइली सेना के अनुसार, जंग के पहले 30 घंटों में 2,000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। हालांकि ईरान की ओर से भी करारा जवाब में मिला है। इजराइल सहित 9 देशों में ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमले किए। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग को लेकर बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने अब बोल दिया है कि आगामी दिनों में तेहरान पर हमले और तेज होंगे।
खबरों के अनुसार, ईरान के हमले में रविवार को 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब बोल दिया कि ईरान पर तब तक हमला जारी रखेंगे जब तक वह इन मौतों का बदला नहीं ले लेते।
इजराइल और अमेरिका की ओर से संयुक्त रूप से ईरान की राजधानी तेहरान सहित 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया है। इन हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत होने की भी खबर आई है।
सत्ता संभालने के लिए अस्थायी समिति
इजराइल और अमेरिका हमलों में पहले दिन ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। इन हमलों में 48 ईरानी नेताओं के माने जाने की खबर है। ईरान में सत्ता संभालने के लिए बनाई गई तीन लोगों क अस्थायी समिति में राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, न्यायपालिका के प्रमुख मोहसेनी एजेही और धर्मगुरु अलीरजा अराफी को शामिल किया गया है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें