- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रंगों के त्योहार होली पर भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए पुरानी कीमत ही देनी होगी।
कीमतों में कब कमी होगी ये तो आगामी समय ही बताएगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। देश के चार महानगरों में भी दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर ही हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें
पुणे: पेट्रोल ₹104.04,डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00,डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
लोगों को पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतों को लेकर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कई चीजों के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, हालांकि लोगों को मई 2022 के बाद से कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें