- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से भारत को लेकर एक बड़ी अपील की है। इस अपील के बारे में जानकर हर भारतीय खुश हो जाएगा। ममदानी ने चार्ल्स तृतीय से कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की अपील की है।
भारतीय मूल के मेयर ममदानी ने बुधवार को 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के पीड़ितों की याद में आयोजित समारोह से कुछ घंटे पहले पीसी में ये टिप्पणी की। इस दौरान पीसी में ममदानी से पूछा कि अगर किंग चार्ल्स से अलग से बात करने का मौका मिले तो वे क्या कहेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि मैं शायद उन्हें कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। इसके बाद किंग चार्ल्स की 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम में न्यूयॉक के मेयर ममदानी से मुलाकात भी की।
इस पर बकिंघम पैलेस की ओर से किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार किया गया। वहीं मेयर जोहरान ममदानी के कार्यालय की ओर से भी ये स्पष्ट नहीं किया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने यह मुद्दा किंग के समक्ष उठाया या नहीं। अपको बता दें कि मौजूदा समय में कोहिनूर हीरा ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा है, ये लंदन के टावर में रखा गया है। भारत की ओर से लंबे समय से 105.6 कैरेट के इस प्रसिद्ध हीरे को वापस लौटाने की मांग की जा रही है।
महाराजा दलीप सिंह से लिया था ये हीरा
खबरों के अनुसार, साल1849 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब पर कब्जा करने के बाद महाराजा दलीप सिंह से ये हीरा लेकर इसे 1850 में महारानी विक्टोरिया को भेंट किया था। इसके बाद से ब्रिटेन ने भारत को ये कीमती हीरा नहीं दिया है।
PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें