IPL 19: रयान रिकल्टन ने तूफानी पारी से तोड़ा जयसूर्या और तिलक वर्मा का संयुक्त रिकॉर्ड

Hanuman | Thursday, 30 Apr 2026 02:50:48 PM
IPL 19: Ryan Rickelton Breaks Jayasuriya and Tilak Varma's Joint Record with a Blistering Innings

खेल डेकस्। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 41वें मैच में  243 रन बनाने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की राह बहुत ही मश्किल हो गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रनों के स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से ओपनिंग बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने नाबाद 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने श्रीलंका के पूर्व महान क्रिकेटर सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा का संयुक्त रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रयान रिकल्टन ने प्लेइंग 11 में क्विंटन डी कॉक के चोटिल होने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला शतक केवल 44 गेंदों में पूरा कर लिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम दर्ज हो गया है।

तिलक वर्मा और सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज था संयुक्त रिकॉर्ड

इससे पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त् रूप से तिलक वर्मा और सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज था। इन दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई की ओर से 45-45 गेंदों पर शतक लगाए थे। सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ मैच में 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। वहीं तिलक वर्मा ने इसी साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों पर शतकीय पारी खेली है।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.