- SHARE
-
खेल डेस्क। जोश हेजलवुड (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की घातक गेंदबाज के दम पर आईपीएल 2026 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से शिकस्त दी।
कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर केवल 75 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केवल 6.3 ओवर में 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उसकी ओर से विराट कोहली ने नाबाद 23 और देवदत्त पड़िक्कल ने नाबाद 34 रन बनाया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ये मैच 81 गेंद शेष रहते जीता। इस प्रकार से आरसीब की आईपीएल इतिहास की शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में रिकॉर्ड पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स को वानखेड़े में 87 गेंद शेष रहते शिकस्त दी थी।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें