मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचे जीतू मुंडा को एक महीने की सैलरी देंगे किरोड़ीलाल, कर दिया है ऐलान

Hanuman | Wednesday, 29 Apr 2026 03:25:33 PM
Kirodi Lal will give one month's salary to Jeetu Munda

जयपुर। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने ओडिशा के क्योंझर में अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचे आदिवासी जीतू मुंडा की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। उन्होंने आज सोशल मीडिया के माध्यम से जीतू मुंडा की मदद के लिए एक महीने की सैलरी देने ऐलान किया है।

भाजपा नेता डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि जीतू मुंडा की बेबसी और पीड़ा देखकर कलेजा कांप उठा। एक गरीब आदिवासी के साथ कागजी खानापूर्ति के नाम इस तरह की प्रताड़ना किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। मेरा ओडिशा सीएम मोहनचरण माझी से पुरजोर आग्रह है कि इस मामले में तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की जाए।

जीतू मुंडा का दर्द मेरा दर्द है, उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। मेरा कर्तव्य है कि संकट की इस घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा रहूं। मैं अपना एक माह का वेतन उनके परिवार को समर्पित करूंगा। शीघ्र ही उन तक राशि पहुंच जाएगी। यह हम सबका दायित्व है कि भविष्य में वे स्वयं को असहाय न समझें।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.