- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने आसाराम को आज बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जमानत अवधि खत्म होने से पहले ही उसकी अंतरिम जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है।
आसाराम की जमानत अवधि 6 मई को खत्म होने वाली थी। खबरों के अनुसार, आसाराम के जमानत अवधि बढ़ाने के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की बेंच ने आज सुनवाई की। इस बेंच ने आसाराम की जमानत अवधि को मेडिकल ग्राउंड पर 25 मई तक बढ़ाने के निर्देश दिए।
आसाराम की ओर से पैरवी करते हुए उनके अधिवक्ता यशपाल राजपुरोहित ने न्यायालय को जानकारी दी कि आसाराम का इलाज अभी जारी है। ऐसे में इलाज पूरा होने तक जमानत की अवधि बढ़ाई जाए। आपको बता दें कि इससे पहले आसाराम को हाईकोर्ट से 29 अक्टूबर 2025 को जमानत मिली थी। गौरतलब है कि आसाराम नाबालिग से रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा आसाराम काट रहा है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें