- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच आज एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। खबरों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 679 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे इसकी कीमत बढ़कर 1,48,652 रुपए हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,47,973 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 582 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी की कीमत अब बढ़कर 2,36,882 रुपए पर प्रति किलो ग्राम हो चुकी है। इससे पहले इसकी कीमत 2,36,300 लाख रुपए प्रति किलो थी।
सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा होना आमजन के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अभी शादियों के सीजन में सोने-चांदी की जमकर खरीददारी हो रही है। आगामी समय में दोनों धातुओं की कीमतों में और भी तेजी आ सकती है। इसी कारण लोगों को आज ही इन्हें खरीद लेना चाहिए। लोगों इनकी कीमतों में कती होने का इंतजार है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें