Rajasthan Weather Update: आज प्रदेश के इतने जिलों के लिए है आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां पड़ रही है भीषण गर्मी

Hanuman | Thursday, 30 Apr 2026 08:11:31 AM
Rajasthan Weather Update: Alert Issued for Storms and Rain in Several Districts of the State Today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कही पर बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी और प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 43.4°C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री के ऊपर होने के कारण यहां के लोग गर्मी का कहर झेल रहे हैं।  मौसम विभाग की ओर से जैसलमेर में 42.6°C, बाड़मेर में 42.0°C, फलौदी में 41.8°C और बीकानेर में 41.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर जिलों में हीटवेव (लू) ने लोगों को झुलसा दिया है। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 41.0°C दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग की विभाग की ओर से आज प्रदेश के आठ जिलों आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं यहां पर अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 30°C तक रहने का अनुमान है।

2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के मेल से अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं 2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर और जोधपुर संभाग में आंधी की तीव्रता और बढ़ने की आशंका है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.