- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना का संचालन गोवा सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसका नाम गृह आधार योजना है। इसका मकसद घर की महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देना है।
इस योजना के तहत गोवा सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साल 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने ये येाजना शुरू कई थी। गोवा सरकार ने अब योजना को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
सीएम मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ने निर्देश दिया कि किसी भी पात्र महिला का पेमेंट पेंडिंग न रहे। इसी के तहत अब सरकार की ओर हर महीने की 10 तारीख को राशि सीधे खाते में भेजी जाने का निर्णय लिया गया है। ये राशि प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive