- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर एक 1300 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बुधवार को विधान सभा में दी है। शून्यकाल के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विधायक हरिमोहन शर्मा द्वारा उठाए विषय पर जवाब दिया था।
इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता सम्भालने के 2 वर्ष में ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन को एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1300 रुपए प्रतिमाह कर दिया है। वर्ष 2024 में एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1150 एवं वर्ष 2025 में 1150 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपए तथा वर्ष 2026 में 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए प्रतिमाह कर दिया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में लाभार्थियों की पेंशन बकाया नहीं है। माह पूरा होने के साथ ही पेंशन का समयबद्ध भुगतान कर दिया जाता है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर संवेदनशील है। प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को पेंशन दी जा रही है।
PC: divyahimachal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें