Rajasthan: प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने दी भजनलाल सरकार को टेंशन, पीएम मोदी की रैली के लिए बसें देने से कर दिया इनकार

Hanuman | Wednesday, 25 Feb 2026 04:54:24 PM
Rajasthan: Private bus operators have given Bhajan Lal government a tension, refusing to provide buses for PM Modi's rally

इंटरनेट डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने भजनलाल सरकार को नई टेंशन दे दी है। राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की अपनी मांगों के लेकर सरकार के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आज दूसरे दिन हड़ताल जारी है।

इसके कारण आज भी राजस्थान की करीब 35000 स्लीपर, स्टेज कैरिज और लोक परिवहन बसों के पहिए थमे हुए हैं। इस हड़ताल का प्रभाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर पड़ने वाला है। खबरों के अनुसार, ऑपरेटर्स ने पीएम मोदी की रैली के लिए बसें देने से साफ इनकार कर दिया है।

खबरों के अनुसार, आज सालासर बस स्टैंड पर बस संचालकों ने जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी और निरीक्षक राजेश चौधरी पर नियमों के विपरीत भारी-भरकम चालान काटने का आरोप लगाया है। आपको बता दें की पीएम मोदी का 28 फरवरी को अमजेर में दौरान प्रस्तावित है। इस दौरे से पहले सरकार के लिए इस हड़ताल को समाप्त करने की चुनौती होगी।

PC: theindiadaily,zeenews.india, aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.