- SHARE
-
खेल डेस्क। रचीन रवीन्द्र (32 रन और चार विकेट) और कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन और एक विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को मेजबान श्रीलंका को शिकस्त देकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की ओर से मजबूती से कदम रख दिए हैं। मैच में मेजबान श्रीलंका की टीम को सुपर-8 में अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 61 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई है। मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। मैच में कीवी टीम के कप्तान सेंटनर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया है। मिचेल सैंटनर ने मुकाबले में 26 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली।
132 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सेंटनर बना चुके हैं इतने रन
इस पारी के दम पर वह अपने टी20 इंटरनेशनल में हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन और 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले छठे क्रिकेटर ही बने हैं। सैंटनर के 132 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अब 20.01 के औसत से 1021 रन हो गए हैं। वहीं उन्होंने 127 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें