ICC T20 World Cup: इस दिन होगा भारत-पाक मुकाबला, हो गई है तारीख तय

Hanuman | Tuesday, 24 Feb 2026 03:18:11 PM
ICC T20 World Cup: India-Pakistan match will be held on this day, the date has been fixed

खेल डेस्क। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के कार्यक्रम का भी ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट में भी दर्शकों को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप 1 में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को जगह दी गई है। वहीं ग्रुप 2 में  वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल है। लीग स्टेज में ही भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम के गु्रप को  ग्रुप को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है।

पाकिस्तान भी बड़े मंच पर उलटफेर करने की क्षमता रखता है। 13 जून को एजबेस्टन में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच से ये विश्वकप शुरू होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

PC: thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.