Jharkhand में हुआ विमान हादसा, सात लोगों की मौत

Hanuman | Tuesday, 24 Feb 2026 09:55:35 AM
Plane crash in Jharkhand, seven people dead

इंटरनेट डेस्क। देश में एक बार फिर से प्लेन हादसा हुआ है। अब झारखंड में विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बताया जा रहा है ये प्लेन झारखंड से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहा था। इस दौरान चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। ये रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर बी90एल एक एयर एंबुलेंस था।

खबरों के अनुसार, प्लेन ने सोमवार शाम 7.11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7.34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। इसके बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस एयर एम्बुलेंस का उपयोग एक मरीज के लिए किया गया था।

लातेहार जिले के चंदवा निवासी मरीज संजय कुमार (41) को 65 परसेंट जलने के बाद परिवार वाले उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। आपको बता दें इससे पहले गुजराज में एक भयानक विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।           

'PC: hindustan



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.