- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना की क्रियान्विति के लिए 275.68 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार करवा ली गई है। इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में दी है।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना की क्रियान्विति के लिए 275.68 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार करवा ली गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित समीक्षा समिति की ओर से 3 फरवरी, 2026 को इस डीपीआर अनुसार कार्य करवाए जाने का अनुमोदन किया जा चुका है।
पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में बताया कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय मेटेरियल सप्लायर्स एवं श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं टूर ऑपरेटर, गाइड, होटल, पार्किंग, कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप्स, हैण्डीक्राफ्ट्स एवं होमस्टे के कार्य से जुड़े लोगों को भी आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का आज जवाब दिया है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें