- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राशन कार्ड गरीबों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। बिहार के राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि बिहार में राशन कार्डधारकों को 28 फरवरी तक एक जरूरी काम पूरा करना होगा। ऐसा नहीं होने पर लोगों का राशन कार्ड सूची से भी हट सकता है।
प्रदेश सरकार की ओर से राज्य सरकार ने राशन कार्ड को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत सभी कार्डधारकों को सतर्क रहने की जरूरत है। राशन कार्डधारकों के लिए केवाईसी करवाना जरूर कर दिया गया है।
इसके तहत कार्डधारक को अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते जैसी जरूरी जानकारी अपडेट करानी होगी। इस प्रक्रिया से ये तय होता है कि राशन वितरण सही लोगों तक पहुंच रहा है। फर्जी या डुप्लीकेट राशन कार्ड पर लगाम लगेगी। आज को आज ही ये काम कर लेना चाहिए। केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 28 फरवरी तय की गई है।
PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें