Donald Trump ने अब इन देशों को दे डाली है धमकी, कहा- जो अमेरिका के साथ हाल में हुए व्यापार समझौतों से…

Hanuman | Tuesday, 24 Feb 2026 01:29:45 PM
Donald Trump has now threatened these countries

इंटरनेट डेस्क।  डोनाल्ड  ट्रंप ने अब उन देशों को धमकी दे डाली है जो अमेरिका के साथ हाल में हुए व्यापार समझौतों से पीछे हटने का प्रयास करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से  उन देशों को कड़ी चेतावनी दी जो अमेरिका के साथ हाल में हुए व्यापार समझौतों से पीछे हटने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बोल दिया कि ऐसे देशों पर और भी अधिक टैरिफ लगाए जाएंगे। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए बोल दिया कि जो देश 'खेल' खेलने की कोशिश करेंगे या वर्षों से अमेरिका का फायदा उठाते रहे हैं, उन्हें हाल में सहमत टैरिफ से भी कहीं अधिक शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

खबरों के अनुसार,  अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात पर आज से 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू होगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से  डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए व्यापक टैरिफ को अवैध करार दिए जाने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इस संबंध में नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है।  आपको बता दें कि  ट्रंप ने 21 फरवरी को भारत सहित सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए दस फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश दिया था।

दस फीसदी शुल्क मोस्ट फेवर्ड नेशन शुल्क के अतिरिक्त देय होगा 
डोनाल्ड  ट्रंप ने इस आदेश जारी होने के कुछ ही घंटों बाद इसे 15 प्रतिशत करने का ऐलान कर दुनिया के देशों को झटका दिया था। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिसूचना  सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि ये दस फीसदी शुल्क अमेरिका में लागू मौजूदा 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' (एमएफएन) शुल्क के अतिरिक्त देय होगा। 

PC: opb
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.