बीजेपी-आरएसएस के लोग केवल नफरत का केरोसीन छीड़क कर हिंदू-मुस्मिल कर रहे हैं: Dotasra

Hanuman | Tuesday, 24 Feb 2026 01:41:02 PM
BJP-RSS people are only spreading kerosene of hatred to create Hindu-Muslim divide: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने टोंक के कंबल विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश को बार-बार आगाह किया है कि बीजेपी -आरएसएस के लोग केवल नफरत का केरोसीन छीड़क कर हिंदू-मुस्मिल कर रहे हैं। 

भाजपा के पूर्व सांसद द्वारा मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेने की शर्मनाक घटना की देशभर में निंदा हो रही है।  बावजूद इसके राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जो किसी बयान के लिए सक्षम नहीं हैं, फिर भी इस वीडियो एआई जनरेटेड बता रहे हैं। गृह राज्य मंत्री को अपने झूठे बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री जी के पास हैं, जो जवाब देने में सक्षम नहीं है, इसलिए ये भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर चर्चा से डरती है। सदन में हमेशा गृह या कानून व्यवस्था पर चर्चा होती रही है।

भाजपा के इस कार्यकाल को छोड़कर संभवतः ऐसा कोई सत्र नहीं गया होगा, जब कानून व्यवस्था पर चर्चा न हुई हो। बीकानेर के रणजीतपुरा में सैन समाज की नाबालिग छात्रा की दरिंदगी के बाद हत्या हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आए दिन बच्चियों से दुराचार हो रहे हैं, अपराधी हावी हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार सिर्फ अनर्गल बयानबाजी में लगी है।

मोदी सरकार के इशारे पर चिब को गिरफ्तार करना तानाशाही और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार

वहीं डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा इंडियन यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना तानाशाही और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह अंसवैधानिक है, मोदी सरकार को ये याद रखना चाहिए कि संविधान ने नागरिकों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार दिया है। विरोध और असहमति को अपराध बताकर लोकतंत्र को कमजोर करने वाली सत्ता तानाशाही का परिचय दे रही है।  जनता की आवाज को जितना दबाया जाएगा, वो उतनी ही बुलंद होकर उठेगी। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरेगा नहीं, पूरी ताकत के साथ लड़ेगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.