Gold-Silver Price:कीमतों में फिर आई तेजी, आज ये राजस्थान में सोने-चांदी का भाव

Hanuman | Tuesday, 24 Feb 2026 09:46:59 AM
Gold and Silver Price: Prices rise again, this is the price of gold and silver in Rajasthan today

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों सर्राफा बाजर में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और स्थानीय मांग के चलते राजस्थान के सर्राफा बाजार में कीमतों में ये उछाल आया है। खबरों के अनुसार, आज शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर 2,53,950 रुपए प्रति किलो है। वहीं 18 कैरेट चांदी 2,52,500 रुपए प्रति किलोग्राम है।

खबरों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,55,400 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं 23 कैरेट जेवराती सोना 1,49,185 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,42,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर जा चुका है। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय है। एक दिन पहले शुद्ध चांदी की कीमत 2,49,500 रुपए प्रति किलो थी। इस प्रकार अब तक चांदी 4,450 रुपए महंगी गई है।

वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,500 रुपए थी। इस प्रकार 1,900 रुपए की तेजी एक दिन में आई है। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की एक किलो की कीमत 2,66,000 रुपए है। वहीं यहां पर 24 कैरेट सोना 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.