Gold-Silver Price: 16000 रुपए रुपए महंगी हुई चांदी, आज सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 09:53:24 AM
Gold-Silver Price: Silver became costlier by Rs 16,000, today the price of gold has also increased by this much

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर सोमवार को भी जारी है। सप्ताह के पहले दिन यानी आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। खबरों के अनुसार, चांदी लगभग 16000 रुपए महंगी हो गई है। वहीं सोने की कीमत भी 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। आज चांदी 15950 रुपए महंगी होकर 2.69 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच चुकी है।

वहीं सोने के भाव में 3070 रुपए का इजाफा हुआ है। इसका भाव भी 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी कीमतों में तेजी का दौर आगे भी देखने को मिल सकता है। सोने-चांदी की कीमतों में आसमान छू लिया है। ये दोनों ही धातुएं आमजन की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।

 विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों, खासकर सोना और चांदी, की ओर बढ़ने लगा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से वैश्विक टैरिफ बढ़ाने के निर्णय से बढ़े व्यापार तनाव और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी कीमती धातुओं की मांग को समर्थन दिया है।

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.