- SHARE
-
जयपुर। भजनलाल सरकार ने अब पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के लेागों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के साथ ग्राम पंचायत नरवर के ग्राम मानपुरा में 93.55 लाख रुपए की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को ये सौगातें दी है।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने इस दौरान कहा कि कहा कि पुष्कर क्षेत्र का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही ग्रामीण प्रगति का मूल आधार है और इसी संकल्प के साथ वे जनआकांक्षाओं को पूरा करने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।
विधायक रावत ने आश्वस्त किया कि पुष्कर विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। “जो कहा है, वह करके दिखाया है” की प्रतिबद्धता के साथ वे क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। पुष्कर क्षेत्र में विकास की यह सतत यात्रा आगे भी इसी गति से जारी रहेगी।
इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रावत ने केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के साथ मानपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी निर्माण– ₹6 लाख, अध्यत आश्रम में खुला बरामदा निर्माण– ₹7 लाख, सार्वजनिक श्मशान में खुला बरामदा– ₹7 लाख, सार्वजनिक श्मशान में ब्लॉक रोड निर्माण– ₹10 लाख, भवानी खेड़ा रामदेव मंदिर के पास खुला बरामदा– ₹7 लाख, मानपुरा राउमावि में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण – ₹15.93 लाख, मानपुरा राउमावि में 3 कक्षा-कक्ष निर्माण– ₹37.62 लाख, उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुरा में आयुष्मान मंदिर स्थापना और राउमावि मानपुरा में मंदिर निर्माण– ₹3 लाख रुपए का विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें