Petrol-diesel prices: क्या कम हो गए हैं दोनों ईंधनों के दाम? देख लें ये लिस्ट

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 09:37:09 AM
Petrol-diesel prices: Have the prices of both fuels come down? Check out this list

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर आमजन को राहत नहीं दी है। लोगों को पुरानी कीमतों में ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।

जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और  डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

आमजन का है कीमतों में कमी होने का इंतजार
आमजन को लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। देश में लम्बे समय से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 के बाद से कीमतों में लोगों को कमी होने का इंतजार है। दोनों ईंधनों की महंगी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कीमतें रोजाना सुबह अपडेट की जाती हैं।

PC: reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.