Dotasra ने कसा तंज, कहा- आज फिर साबित हो गया कि राजस्थान के मुखिया केवल पर्ची के मुख्यमंत्री हैं

Hanuman | Saturday, 21 Feb 2026 04:28:44 PM
Dotasra took a jibe, saying – today it has been proved again that the Chief Minister of Rajasthan is only a slip Chief Minister

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के 2 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल पर बहस को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तंज कसा है। उन्होंने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी को भी निशाने पर लिया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार को इस संबंध में चर्चा करने की विधानसभा में चुनौती दे डाली है। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री इस संबंध में एक्स के माध्यम से भी अपनी बात कही है।

उन्होंने कहा कि  अगर हिम्मत है.. तो भाजपा चर्चा करे, डरे नहीं! आज फिर साबित हो गया कि राजस्थान के मुखिया केवल पर्ची के मुख्यमंत्री हैं। सदन में मुख्यमंत्री जी ने कांग्रेस की चुनौती पर भाजपा के 2 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल पर बहस स्वीकार की थी।

जब मुख्यमंत्री ने बहस स्वीकार की, तो फिर सदन में भाजपा क्यों इनकार कर रही है? क्या भाजपा के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री की बात की कोई अहमियत नहीं है? कांग्रेस चर्चा के लिए तैयार है.. भाजपा सरकार की 2 साल की विफलताओं का पर्दाफाश होकर रहेगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.