- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को अपना जीवनसाथी बनाने जा रहे हैं। पूर्व बाएं के बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले महीने ही मॉडल सोफी शाइन के साथ इंगेजमेंट की थी। दोनों के विवाह की रस्में भी शुरू हो गई हैं।
हाल ही में संगीत सेरेमनी हुई। कपल की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शिखर धवन की विदेशी दुल्हनिया ने हिंदू ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। हल्दी सेरेमनी में सोफी शाइन ट्रेडिशनल लुक सभी को पसंद आया है।
उन्होंने लाल रंग का लहंगा, स्लीवलेस चोली पहना और अपनी ड्रेस को येलो दुपट्टा से स्टाइल किया। इस सेरेमनी में हल्दी के स्थान पर पीले फूलों का उपयोग किया गया है। वहीं शिखर धवन भी व्हाइट कुर्ता-पायजामा और येलो नेहरू जैकेट में नजर आए हैं। दोनों ने पोज भी दिए हैं। पहने शिखर के साथ पोज दे रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शिखर धवन ने मेलबॉर्न बेस्ड आयशा मुखर्जी से शादी थी। अब दोनों अलग हो चुके हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें