- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। प्रदेश के सर्राफा बाजार में में चांदी की कीमत में करीब तीन हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सोने की कीमत में भी एक हजार रुपए तक इजाफा हुआ है।
खबरों के अनुसार, राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, आज शुद्ध चांदी की कीमत 2,39,500 रुपए प्रति किलो है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की पर पहुंच चुका है। प्रदेश में 23 कैरेट जेवराती सोने का भाव 1,46,400 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,40,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 फीसदी प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है। हालांकि प्रदेश के प्रमुख जिलों में सोने-चांदी कीमतों में अंतर भी देखने को मिलेगा।
जयपुर में शुद्ध चांदी 2,43,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,54,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं जोधपुर में चांदी 2,42,800 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,53,800 रुपए है। सोने-चांदी की कीमतों में आगामी समय में और भी तेजी आ सकती है।
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें