अमजेर दौरे से पहले Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना वादा, बोल दी है बड़ी बात

Hanuman | Saturday, 21 Feb 2026 08:59:51 AM
 Hanuman Beniwal reminded PM Modi of his old promise before visiting Amjer

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी दिनों में अजमेर दौरा प्रस्वावित है। पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उन्हें एक पुराना वादा याद दिलाया है।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का अजमेर (राजस्थान) में दौरा प्रस्तावित है। मैं नरेंद्र मोदी को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने पेपर लीक से जुड़े मामलों में माफियाओं को पाताल से निकालकर उन्हें सजा दिलाने का जो वादा किया था, उस वादे का आज तक क्या हुआ? भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात आपने की मगर आप और आपकी सरकार अपने वादे पर आज तक पूर्ण रूप से खरा नहीं उतर पाई ।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। युवाओं का विश्वास इस व्यवस्था से उठ गया,ऐसे में युवाओं ने आपके दल की सरकार पर भरोसा करके बीजेपी को सत्ता में बैठाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने को लेकर बड़े आश्वासन आपने और गृह मंत्री अमित शाह  ने दिए मगर किसी भी वादे को निभाया नहीं गया। |

आप जहां सभा करेंगे, उस सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का मुख्यालय है। मैं सरकार के दोगलेपन का एक बड़ा उदाहरण आपको देना चाहता हूं कि एसआई भर्ती में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ, कई लोग गिरफ्तार हुए मगर उस भर्ती को यथावत रखने के लिए आपकी राजस्थान सरकार रात - दिन एक करके बैठी है। ऐसे में बीजेपी की जो दोगली नीति जनता के सामने उजागर हुई ,एक दूसरा उदाहरण देना चाहूंगा कि आपने कई बार सार्वजनिक सभाओं में कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा मगर राजस्थान के तीन विधायकों का विधायक कोष की स्वीकृति के एवज में रिश्वत लेने से जुड़ा प्रकरण जनता के सामने सार्वजनिक हुआ,इससे पहले एक विधायक को एसीबी ने रिश्वत से जुड़े मामले में ही पकड़ा।

मांगा इन सवालों का जवाब
इस पूरे मामले में एक विधायक आपकी पार्टी का भी था मगर इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्टिंग में रिश्वत लेते सामने आए बीजेपी के उस विधायक के पक्ष में सीना तानकर खड़े हो गए इसलिए राजस्थान का युवा और राजस्थान की जनता आपसे पूछ रही है कि राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामलों में  मगरमच्छों पर सख्त और समयबद्ध कार्रवाई कब सुनिश्चित होगी ? राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर स्पष्ट रोडमैप कब दिया जाएगा ? ऐसे भ्रष्ट विधायकों पर कब कार्यवाही होगी जिनका भ्रष्ट आचरण जनता के सामने उजागर हो गया है ? राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती -2021 (S.I. भर्ती  2021) को लेकर केंद्र सरकार का क्या स्टैंड है ?   युवाओं का भविष्य केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा।

PC: X



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.