- SHARE
-
जयपुर। कांग्रेस ने एनएसयूआई राजस्थान के अध्यक्ष विनोद जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने अब विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहली बार है राजस्थान से किसी नेता को ये जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विनोद जाखड़ अब छात्र संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व संभालेंगे। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले राजस्थान विश्विद्यालय में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यकम के विरोध में विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई राजस्थान ने प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि विनोद जाखड़ दलित वर्ग से आते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति होने पर विनोद जाखड़ को बधाई दी है। गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि एआईसीसी द्वारा एनएसयूआई राजस्थान के अध्यक्ष विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में NSUI संगठन अधिक सशक्त होगा और विद्यार्थियों की आवाज़ को नई ऊर्जा मिलेगी। जिस तरह आपने राजस्थान में युवा शक्ति के लिए संघर्ष किया, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूती देंगे।
टीकाराम जूली ने भी दी बधाई
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप देश की छात्र शक्ति की आवाज को मजबूती से उठाते हुए उनके हक और अधिकारों की लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता और क्षमता के साथ लड़ेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें