Rahul Gandhi ने इस मामले में दी अपनी सफाई, कहा- सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन…

Hanuman | Friday, 20 Feb 2026 12:56:49 PM
Rahul Gandhi clarified the matter

इंटरनेट डेस्क।  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सुलतानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अपना बयान दर्ज करवाया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज करीब 27 मिनट तक जज के समक्ष अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन केस किया गया है।

इस संबंध में शीघ्र प्रमाण कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। कोर्ट की ओर से इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख नौ मार्च को तय की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी के कारण कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी की गई थी। कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व की सुनवाई में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। इस संबंध में अधिवक्ता ने उन्हें केरल में होने का प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा था। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था।

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.