Rajasthan weather update: प्रदेश में बढ़ने लगा है तापमान, 33 डिग्री के पार पहुंचा

Hanuman | Saturday, 21 Feb 2026 08:14:46 AM
Rajasthan weather update: Temperatures are rising in the state, crossing 33 degrees

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से अब सर्दी के मौसम की विदाई होती नजर आ रही है। प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। दिन के समय तो तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास भी होने लगा है। प्रदेश में तापमान 33 डिग्री के भी पार पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से ज्यादा है। प्रदेश के मौसम में आगामी दो दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।  

राज्य में अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,  प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में तापमान 33.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री  रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को  पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिली है। इस कारण यहां पर हल्की ठंडक रही है। राज्य में दिन गर्म होने के साथ ही रात का तापमान भी 15 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में  जयपुर में 14.8, पिलानी में 12.8, सीकर में 12, कोटा में 14.6, चित्तौड़गढ़ में 15.4, बाड़मेर में 17.3, जैसलमेर में 15.6, जोधपुर में 16.5, माउंट आबू में 11, बीकानेर में 17.2, चूरू में 13.8, श्री गंगानगर में 13.9, अजमेर में 14.7, भीलवाड़ा में 15.3, अलवर में 12, नागौर में 13.8, अंता में 13.8, जालोर में 15.3, सिरोही में 15.4 और झुंझुनूं में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.