Rajasthan: भजनलाल सरकार अब उठाने वाली है ये बड़ा कदम, विधानसभा में दे दी है जानकारी

Hanuman | Friday, 20 Feb 2026 03:23:14 PM
Rajasthan: Bhajanlal government is now going to take this big step, information has been given in the assembly

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा अब प्रदेश के 296 शहरों में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत वेस्ट वाटर मेनेजमेंट के व्यापक कार्य किए जाएंगे। इस बात की जानकारी आज स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में दी है।

झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश के बहुत से शहर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान्ट की स्थापना के लिए मापदण्ड पूरा नहीं करते हैं। जहाजपुर सहित ऐसे 296 शहरों में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत वेस्ट वाटर मेनेजमेंट के व्यापक कार्य किए जाएंगे। जहाजपुर में वेस्ट वाटर को इकट्ठा कर पाइप लाइन के माध्यम से ट्रीटमेंट प्लान्ट तक लाया जाएगा तथा ठोस मानव अपशिष्ट को एफएसटीपी के माध्यम से शोधित किया जाएगा।

भजनलाल सरकार के मंत्री खर्रा ने इस दौरान आश्वस्त किया कि वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त होते ही सभी शहरों में वेस्ट वाटर मेनेजमेंट के कार्य किए जाएंगे। स्वायत्त शासन राज्य मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक गोपीचन्द मीणा द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दिया है।

गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने के मामले में पट्टे को किया जाएगा निरस्त
उन्होंने विधानसभा में बताया कि स्टेट सीवरेज एण्ड वेस्ट वाटर पॉलिसी 2025 के तहत किसी भी शहर में सीवरेज नेटवर्क के लिए वाटर सप्लाई 135 एलपीसीडी तथा जनसंख्या घनत्व कम से कम 100 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर होना आवश्यक है। वर्तमान में जहाजपुर में वाटर सप्लाई 135 एलपीसीडी से कम है तथा जन संख्या घनत्व भी तय मानक से कम है। झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने के मामले में पट्टे को निरस्त किया जाएगा तथा दोषी अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

PC: dipr.rajasthan, hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.