- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। साल 2025-26 का भुगतान अब तक नहीं होने पर निजी शिक्षण संस्थानों ने सत्र 2026-27 में बच्चों को प्रवेश नहीं दिए जाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व सीएम गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के गरीब बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए RTE का दायरा बढ़ाकर कक्षा 9 से 12 तक मुफ्त शिक्षा का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। इसके ठीक विपरीत, वर्तमान भाजपा सरकार से कक्षा 1 से 8 तक की RTE फीस का 900 करोड़ रुपए का बकाया तक नहीं चुकाया जा रहा है।
सरकार गरीब बच्चों की फीस का पुनर्भरण नहीं कर सकती, उसके बड़े-बड़े दावे केवल खोखले हैं
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि निजी स्कूलों द्वारा नए प्रवेश रोकने की चेतावनी और पिछले साल के 44 हजार बच्चों का अब तक प्रवेश न होना मुख्यमंत्री जी के "2 साल बनाम 5 साल" के सुशासन के दावों की असलियत उजागर करता है। जो सरकार गरीब बच्चों की फीस का पुनर्भरण नहीं कर सकती, उसके बड़े-बड़े दावे केवल खोखले हैं।
अविलंब बकाया राशि का भुगतान करे
पूर्व मुख्यमंत्री आशोक गहलोत ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार से मांग है कि अविलंब बकाया राशि का भुगतान करे और संवादहीनता खत्म करे, ताकि प्रदेश के किसी भी गरीब बच्चे का भविष्य अंधकार में न जाए और उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
PC: firstindia.