T20 World Cup: सिकंदर रजा ने तोड़ दिया है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ दिया है पीछे

Hanuman | Friday, 20 Feb 2026 09:04:49 AM
T20 World Cup: Sikandar Raza has broken this big record of Rohit Sharma, leaving this legend behind

खेल डेस्क। ब्रायन बेनेट  (नाबाद 63)  और कप्तान सिकंदर रजा (45 रन) की शानदार पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अन्तिम ग्रुप मैच बी में टॉप के साथ सुपर आठ में प्रवेश किया।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने  मैच में 26 बॉल पर 45 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दम पर सिकंदर रजा ने  पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रजा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ये अवॉर्ड जीतने के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजा ने श्रीलंका के खिलाफ ये प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड 39 साल और 301 दिन की उम्र में जीता। इसके साथ ही  सिकंदर रजा बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उम्र में ये पुरस्कार जीतने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 साल 301 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 37 साल 331 दिन में यह कारनामा किया था। वहीं सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

शोएब मलिक को छोड़ दिया है पीछे
जिम्बाब्वे के कप्तान रजा इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में  सर्वाधिक उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में रजा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक को पछाड़ दिया। रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या का नाम दर्ज है, जयसूर्या ने 39 साल और 345 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी। शोएब मलिक ने 39 साल और 279 दिन की उम्र में ऐसा किया।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.