T20 World Cup: शिवम दुबे ने ध्वस्त किया हार्दिक पांड्या का ये रिकॉर्ड

Hanuman | Thursday, 19 Feb 2026 09:09:32 AM
T20 World Cup: Shivam Dubey breaks Hardik Pandya's record

खेल डेस्क। शिवम दुबे (66 रन और दो विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए स्टेज के अपने आखिरी मुकाबल में भारतीय टीम ने  नीदरलैंड्स को 17 रन से शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में नीदरलैंड्स टीम सात विकेट गंवाकर केवल 176 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते हैं।

भारत की ओर से ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने केवल 31 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली।  उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया। इस पारी के दौरान उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक भारतीय रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले हार्दिक ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ  63 रनों की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2007 में  58 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में  शिवम दुबे बना चुके हैं इतने रन
शिवम दुबे का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक बल्ले  अच्छा प्रदर्शन रहा है।  उन्होंने फिनिशर से लेकर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हर जगह पर खुद को साबित किया है। दुबे ने  अब तक 4 मैचों में  कुल 116 रन बनाए हैं। उन्होंने  एक अर्धशतक भी लगाया है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.