- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल में आज नोहर बाईपास की सड़कों का मुद्दा चर्चा में रहा। खबरों के अनुसार, केवल 15 किमी की सड़क के एलाइनमेंट में हुए बदलाव को लेकर आज विधानसभा में विपक्ष ने सरकार द्वारा चहेतों को फायदा पहुंचाने का जरिया करार दिया है।
वहीं सरकार ने इसे सुरक्षा से जुड़ा फैसला बताया है। इस पर उपमुख्यमंत्री और पीडब्लूडी मंत्री दिया कुमारी ने जवाब दिया है। उन्होंने आज विधानसभा में कहा कि एलाइनमेंट में बदलाव किसी के दबाव में नहीं किया गया है। 31 जुलाई 2024 को कमेटी द्वारा की गई जांच के बाद ही नया फैसला लिया गया था। उन्होंने सदन को बताया कि नया एलाइनमेंट रोड सेफ्टी की रिपोर्ट आने के बाद ही तैयार किया गया है ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका न रहे।
इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार सरकार तथ्यों को छिपाने आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि आखिर वे कौन लोग थे जिन्होंने कमेटी में एलाइनमेंट बदलने की सिफारिश की?कांग्रेस नेता जूली ने आरोप लगाया कि यह सब चहेते लोगों की जमीन बचाने और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें