Rajasthan weather update: बारिश के कारण 10 डिग्री तक गिरा तापमान, अब जारी हुआ ये नया अलर्ट

Hanuman | Thursday, 19 Feb 2026 08:14:41 AM
Rajasthan weather update: Temperature drops by 10 degrees due to rain, new alert issued now

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद आज से आसमान साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस प्रकार का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। बुधवार का राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश साथ ओले गिरने के बाद सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिरने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़ सहित कई  जिलों में बारिश हुई। जयपुर, नागौर, सीकर समेत कई जिलों में तो ओले  देखने को मिले हैं।  

मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिसके कारण आने वाले समय में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं 20 फरवरी से प्रदेश में मौसम में फिर बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान 
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री,  अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 19.6 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 21.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 21.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 24.3 डिग्री और झुंझुनूं में 20.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। 

PC:  bhaskar



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.