Gehlot ने दिव्यांगों को लेकर कसा तंज, कहा- भाजपा को वंचित व कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता…

Hanuman | Wednesday, 18 Feb 2026 03:57:49 PM
Gehlot took a jibe at the disabled

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के दिव्यांगों को लेकर बजट में बड़ी घोषणाएं नहीं होने पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार के बजट ने प्रदेश के विशेष योग्यजनों को पूरी तरह निराश किया है।

हमारी सरकार ने 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते। विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन है। दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं।

समझ नहीं आता कि भाजपा को वंचित व कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आशा करता हूं कम से कम एप्रोपिएशन बिल में दिव्यांगों के हित की घोषणाएं करनी चाहिए।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.