- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब भारत में एक विदेशी लीग का जलवा भी देखने को मिल सकता है। अगर सब कुछ सही रहा तो ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग यानी बीबीएल का एक मैच अगले सीजन में भारत में आयोजित हो सकता है। खबरों के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में एक बीबीएल मुकाबला आयोजित करने की संभावना तलाश रहा है।
संभावित वेन्यू के तौर पर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम का नाम सामने आ रहा है। खबरों के अनुसार, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से इस बात की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शुरुआती बातचीत हो चुकी है, हालांकि यह प्रस्ताव अभी शुरुआत चरण में है।
ऑस्ट्रेलिया के इन दो अधिकारियों किया है भारत दौरा
खबरों के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस फिल रिग्बी और हेड ऑफ कॉम्पिटीशन डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी मार्गोट हार्ले हाल ने हाल में भारत की यात्रा की थी। दोनों ने हर सीजन एक बीबीएल मैच भारत में कराने की संभावना पर चर्चा हुई। दोनों ने एमए चिदंबरम स्टेडियम का दौरा भी किया। इस संबंध में आखिरी फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से लिया जाएगा।
भारत में इस टीम का हो सकता है मुकाबला
बीसीसीआई के मंजूरी के बाद ही तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन इस संबंध में निर्णय लेगा। खबरों के अनुसार, पर्थ स्कॉर्चर्स का भारत में मुकाबला हो सकता है। ये बीबीएलकी सबसे सफल टीम है और उसने 2025-26 सीजन में सिडनी सिक्सर्स को हराकर अपना छठा खिताब अपने नाम किया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें