Rajasthan Weather Update: आज जयपुर सहित पांच संभागों के लिए है बारिश का अलर्ट

Hanuman | Wednesday, 18 Feb 2026 08:08:08 AM
Rajasthan Weather Update: Rain alert issued for five divisions including Jaipur today

इंटरनेट डेस्क। बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव के कारण राजस्थान में एक बार फिर से ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। आज राजधानी जयपुर में सुबह बारिश हुई है। वहीं अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर ओर से आज पश्चिमी विक्षोभ के  प्रभाव से प्रदेश के पांच संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आपको बता दें कि कल नागौर के अलावा सीकर, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में जमकर बरसात हुई है। इससे आगामी दिनों में यहां पर तापमान में गिरावट आ सकती है।

वहीं प्रदेश के कई जिलों में अभी से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। गत 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। यहां पर अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.3  °C और न्यूनतम तापमान करौली में 10.0 °C  सेल्सियस मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।

प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर 29.1, पिलानी 32.4, सीकर 29.0, कोटा 30.5, चित्तौड़गढ़ 32.4, बाड़मेर 33.0, जैसलमेर 30.5, जोधपुर 31.8, बीकानेर 30.9, चूरू 31.4, श्रीगंगानगर 24.4, माउंट आबू 22.8, नागौर 29.0, डूंगरपुर 31.7, जालौर 31.6, सिरोही 23.5, अजमेर 29.5, भीलवाड़ा 30.3, अलवर 29.5, फतेहपुर 30.0, करौली 30.0, दौसा 30.9 और झुंझुनूं में 30.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.