कर्ज लेने में भाजपा ने 5 साल का काम 2 साल में ही कर दिया: Jully

Hanuman | Wednesday, 18 Feb 2026 08:22:27 AM
 BJP did the work of 5 years in just 2 years in taking loans: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब कर्ज को लेकर विधानसभा में भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है। उन्होंने कहा कि कर्ज लेने में भाजपा ने 5 साल का काम 2 साल में ही कर दिया।

कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने कहा कि 2019 में जब कांग्रेस की सरकार आई थी, तब ₹3,54,000 करोड़ का कर्ज हमें विरासत में मिला था। कोविड जैसी विषम परिस्थिति रही और केंद्र सरकार से मदद न मिलने के बावजूद, जब हमने भाजपा को सत्ता सौंपी, तब प्रदेश पर कुल कर्ज़ ₹5,70,000 करोड़ था।

यानी पाँच वर्षों में हमने ₹2,26,000 करोड़ का कर्ज़ लिया। वहीं भाजपा ने पहले साल ₹70,042 करोड़, दूसरे साल ₹72,493 करोड़ और अब तीसरे साल ₹79,493 करोड़ का कर्ज़ लिया। मतलब तीन वर्षों में ₹2,22,000 करोड़ का कर्ज लेने जा रहे  है।

वहीं शिक्षा का बजट को लेकर भी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है कि जहां शिक्षा का बजट ₹20,000 करोड़ होना चाहिए था, वहां मात्र ₹2,000 करोड़ दिए गए। इससे अधिक गंभीर बात और क्या हो सकती है? जवाब मांगे जाएंगे, जवाब देने पड़ेंगे। 

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें     



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.