Petrol-Diesel Price: जयपुर सहित देश के बड़े शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Wednesday, 18 Feb 2026 09:58:55 AM
Petrol-Diesel Price: These are the prices of both fuels today in major cities of the country including Jaipur

इंटरनेट डेस्क। जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने का इंतजार अभी समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी राहत नहीं दी है। कंपनियों ने कीमतों को नहीं बदला है। जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा।

वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। देश के चार महानगरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और  डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69,डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

रोजाना सुबह जारी की जाती हैं कीमतें

आपको बात दें कि सरकार तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है, हालांकि मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती के बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार गिरावट भी आ चुकी है।

PC: news24online.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें    



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.