जम्मू-कश्मीर ने Ranji Trophy के फाइनल में जगह बनाकर रचा इतिहास, खिताब के लिए इस टीम से होगा मुकाबला!

Hanuman | Wednesday, 18 Feb 2026 05:00:07 PM
Jammu and Kashmir made history by reaching the Ranji Trophy final, will face this team for the title!

खेल डेस्क। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच लिया है। जम्मू-कश्मीर ने सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों से सजी बंगाल टीम को शिकस्त दी। चौथी पारी में जीत दर्ज करने के लिए 126 रन का लक्ष्य मिला, जिसे जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया है।

इस प्रकार से जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट से मैच जीतकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। आकिब नबी ने मैच में जम्मू-कश्मीर ओर से नौ विकेट झटके हैं। इसके लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्हें लगातार दूसरी बार मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

उन्होंने बंगाल के खिलाफ मैच में उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट और दूसरी पारी में चार विकेट झटके। जम्मू-कश्मीर ओर से अब्दुल समद ने पहली पारी में 82 रन और दूसरी पारी में नाबाद 30 रन बनाए थे। बंगाल की टीम पहली पारी में सुदीप कुमार घरामी की 146 रन की शानदार पारी के दम पर 328 रन बनाने में सफल रही।

मोहम्मद शमी ने एक पारी में झटके थे आठ विकेट
मोहम्मद शमी (आठ विकेट) की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने जम्मू-कश्मीर टीम पहली पारी में केवल 302 रन ही बना सकी। बंगाल को पहली पारी में केवल 26 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बंगाल की पूरी टीम महज 99 रन पर सिमेट दी। उसकी ओर से आकिब नबी और सुनील कुमार ने चार-चार विकेट झटके।

इससे जम्मू-कश्मीर को केवल 126 ररन का लक्ष्य मिला। जिसे उसने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। फाइनल में जम्मू-कश्मीर का सामना कर्नाटक से होने की उम्मीद है। उत्तराखंड के खिलाफ मैच में कर्नाटक ने पहली पारी में बढ़त ली थी। इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.