T20 World Cup 2026: आज नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी भारतीय टीम, प्लेइंग इलेवन में होगा ये बदलाव!

Hanuman | Wednesday, 18 Feb 2026 12:46:54 PM
T20 World Cup 2026: India will play their last group match against the Netherlands today, there will be this change in the playing XI!

खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में आज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना नीदरलैंड से होगा।

पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार अंदाज में सुपर 8 में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम का नेट रन रेट +0.350 है और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने की मजबूत स्थिति में है। आज नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है।

कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी होने की संभावना है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान साइड स्ट्रेन और पसली की मांसपेशी में चोट के कारण वह बाहर थे। इसके बाद पूरी टी20 भी नहीं खेले थे।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव या अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। 

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.