- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आशा सहयोगिनियों के वेतन को लेकर भजनलाल सरकार पर तंज कसा है। डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर को शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटकी है, मनरेगा के श्रमिकों को महीनों से भुगतान नहीं हैं, आशा सहयोगिनियों को 4 महीने से भुगतान नही और व्यावसायिक शिक्षकों को 14 महीने से वेतन नहीं।
उन्होंने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कैसी भाजपा सरकार है जहां आमजन से लेकर कार्मिकों और हर मेहनतकश का हाथ खाली हैं? आखिर भुगतान रोककर किसका भला किया जा रहा है?
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जनता पूछ रही है.. क्या उनका हक भ्रष्ट भाजपाईयों की भेंट और भाजपा कार्यालयों के लिए जमा हो रहा है?
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें