PM Modi आज करने जा रहे हैं ऐसा, फ्रांस के राष्ट्रपति भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

Hanuman | Thursday, 19 Feb 2026 08:55:00 AM
PM Modi is going to do this today, the President of France will also be present

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई  इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी का समिट में शामिल होने वाले कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का भी कार्यक्रम है। 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की थीम पर आधारित इस समिट का उद्देश्य भारत को एआई के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है।

खबरों के अनुसार, आज होने वाले इस समिट में विश्व के  500 एक्सपर्ट और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। पीएम मोदी आज सुबह लगभग 9:40 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

 समिट को पीएम मोदी के साथ ही  फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व भर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अन्य नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.